Latest news
चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर दो हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का लगा आरोप
Former Punjab Congress minister Bharat Bhushan Ashu accused of two thousand crore tender scam

पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर दो हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का लगा आरोप

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दो हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगा है, इसकी विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। बता दे कि मंत्री पर ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई है। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। वहीँ इस पर पूर्व मंत्री आशु का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलाट करती हैं। आपको बता दे कि इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार हो चुके हैं। धर्मसोत के बाद वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ एफआइआर दर्ज है।

इसके बाद भारत भूषण आशु की पत्नी ने पंजाब सरकार पर बड़ा हमला किया है। मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने कहा है कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद खराब है। पहले गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या और अब अमृतसर में सिलसिलेवार हत्याओं की खबरों को विराम देने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल नजर आ रही है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह की जांच करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आशु ने अपने कार्यकाल के दौरान सराहणीय काम किए हैं और कोई गबन नहीं किया है। इस लिए सरकार भले किसी से भी कोई जांच करवा ले वह पाक साफ ही निकलेंगे।

 


Leave a Reply