Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत

जालंधर में दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत

जालंधर : जालंधर में शनिवार रात दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा मॉडल टाउन के माता रानी चौक पर तीन कारों की टक्कर के कारण हुआ। इस हादसे में पूर्व मंत्री के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक घायल हो गया और एक क्रेटा कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे के साथ हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि यह हादसा कैसे हुआ और मौके से Creta कार चालक फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार माता रानी चौक पर तीन कारों की भीषण टक्कर हुई। हादसे की आवाज़ सुन लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिच्ची के.पी. रात करीब साढ़े 10 बजे घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकले थे और जब वे माता रानी चौक पर पहुंचे तो उनकी फॉर्च्यूनर कार दो अन्य कारों से टकरा गई।

हादसे के बाद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


Leave a Reply