Latest news
महंगाई का झटका : LPG गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नए रेट रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी पंजाब में बिजली हुई सस्ती : बिजली दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की हुई कमी कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में AAP पार्टी में शामिल
Former IG Kunwar Vijay Pratap joins AAP in presence of Arvind Kejriwal

पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में AAP पार्टी में शामिल

अमृतसर : आज आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे । खास बात यह है कि केजरीवाल के कार्यक्रम के लिए पंजाब के पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप भी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में वह आप में शामिल हुए। पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि कुंवर विजय प्रताप आज आप में शामिल हो सकते हैं।

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जैसे ही वह अमृतसर के लिए रवाना हुए तो अकाली दल व यूथ कांग्रेस ने उन्हें काली झंडिया दिखाई। यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस के नेता सर्किट हाउस चौक में उनका विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन, सुरक्षा कर्मचारी उन्हें रूट बदलकर रेलवे स्टेशन रोड से सर्किट हाउस लेकर पहुंचे।

अकाली दल के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह और अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल कर रहे थे। जैसे ही केजरीवाल की गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए बाहर सड़क पर आया तो अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे फहरा कर केजरीवाल मुर्दाबाद आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियां पंजाब और सिख पंथ विरोधी हैं, इसलिए केजरीवाल को पंजाब में उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी, क्योंकि अरविंद केजरीवाल हमेशा ही सिख विरोधी रहे हैं।

केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर कहा था, ‘पंजाब बदलाव चाहता है और लोगों को सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं, कल (सोमवार) अमृतसर में मिलते हैं।’

 

 

source link


Leave a Reply