Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing गिनती स्टाफ की पहली और दूसरी रिहर्सल 20 और 27 मई को , ज़िला चुनाव अधिकारी ने काऊंटिंग स्टाफ को उपस्थिति यकीनी बनाने को कहा
First and second rehearsal of counting staff on 20th and 27th May, District Election Officer asked the counting staff to ensure their presence

गिनती स्टाफ की पहली और दूसरी रिहर्सल 20 और 27 मई को , ज़िला चुनाव अधिकारी ने काऊंटिंग स्टाफ को उपस्थिति यकीनी बनाने को कहा

जालंधर : लोक सभा हलका-04 जालंधर (अ.ज.) के लिए लोक सभा की आम चुनाव के लिए 1 जून को मतदान के बाद 4 जून वोटों की गिनती के काम को निर्विघ्न और उचित ढंग से करने के लिए गिनती स्टाफ को 20 और 27 मई को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि गिनती स्टाफ की पहली रिहर्सल 20 मई और दूसरी रिहर्सल 27 मई को सुबह 10 बजे सीटी ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज़ शाहपुर कैंपस में करवाई जाएगी, जिसमें उनको गिनती प्रक्रिया सम्बन्धित विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने गिनती स्टाफ को रिहर्सलों दौरान अपनी उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश देते हुए वोटों की गिनती सम्बन्धित संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा जिससे गिनती के काम को बिना किसी रुकावट के उचित ढंग से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस संबंधी सभी ज़रुरी प्रबंध यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके है। चुनाव प्रक्रिया को ज़िला प्रशासन द्वारा निर्विघ्न ढंग से पूरा करने की वचनबद्धता दोहराते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी ने गिनती स्टाफ को सौंपी गई ज़िम्मेदारी पूरी लगन और उत्साह से निभाने को कहा।


Leave a Reply