Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बर्लटन पार्क में इस साल नहीं लगेंगे पटाखे ! DC ने दिए नए निर्देश

जालंधर के बर्लटन पार्क में इस साल नहीं लगेंगे पटाखे ! DC ने दिए नए निर्देश

जालंधर : जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि हर साल दिवाली के त्यौहार के अवसर पर जालंधर शहर के बर्लटन पार्क में पटाखा बाजार लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस साल चूंकि उक्त स्थान पर निर्माण और जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बर्लटन पार्क को अस्थायी पटाखा बाजार के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा।

पटाखा बाजार के लिए अन्य उपयुक्त स्थान चुनने पर जोर देते हुए डा.अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में उपलब्ध बड़े मैदानों या खाली स्थानों की विस्तृत सूची तैयार कर 10 दिन के भीतर डीसी कार्यालय को भेजें, ताकि पटाखा बाजार के लिए नया स्थान चिन्हित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सूची तैयार करते समय स्थान का अनुमानित आकार, परिवहन सुविधाएं, आस-पास की आबादी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता आदि का विवरण भी दिया जाए।


Leave a Reply