Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग ,सीएम योगी ने मौके का लिया जायजा

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग ,सीएम योगी ने मौके का लिया जायजा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में भीषण आग लग गई थी। कड़ी मशक्त्क के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। बताया जा रहा है सिलिंडर ब्लास्ट के कारण शिविर में आग लगी। तेज हवा के कारण एक टेंट से दूसरे टेंट तक आग बढ़ती चली गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह आग मेले क्षेत्र के सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से लग गई थी। बताया जा रहा है इसमें करीब 25 टेंट आग में जल गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी से बात की है और घटना को लेकर जानकारी ली।


Leave a Reply