Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing डॉ. एस.एस. छीना व लाल अठौली को मिला केवल विग अर्वाड-2021
Dr. S.S. Chhina and Lal Athauli got kewal Wig Arwad-2021

डॉ. एस.एस. छीना व लाल अठौली को मिला केवल विग अर्वाड-2021

जालन्धर : लेखक डॉ. एस.एस. छीना व लाल अठौली वाले को स्थानीय देश भगत यादगार हाल में आयोजित समागम दौरान केवल विग अवार्ड-2021 सम्मानित किया गया। साहित्य प्रेमी व प्रमुख्य पत्रकार स्वर्गीय श्री केवल विग की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समागम में यह अवार्ड प्रदान किये गए। केवल विग फाऊंडेशन के अध्यक्ष जतिंदर मोहन विग ने आए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि साहित्य जगत में इस अवार्ड की अलग पहचान है व अब तक 59 प्रसिद्ध लेखक व कवि यह यादगारी सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करके की गई, हरजिन्द्र सिंह जिंदी व जगदीश कटारिया ने धामिर्क शब्द गायन किया तणमनजीत कौर, जरनैल सिंह सब इंस्पैक्टर, सुरिन्द्र गुलशन, अमरजीत सिंह, बलविन्द्र दिलदार व दलविन्द्र दयालपुरी ने साहित्यक रंग की गायकी पेश करके हाजरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्यातिथि पूर्व आई.जी. व आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में स्वर्गीय श्री केवल विग को श्रदजंलि भेंट करते कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में उनकी सेवायों को भुलाया नहीं जा सकता व उन्होंने समाज को अपनी कलम से अच्छी दिशा व सोच प्रदान की है।

समागम को सम्बोधन करने वाले में डॉ.एस.के. कालिया, आई.जी., पी.ए.पी., श्री रमेश चन्द्र, पूर्व अम्बैसडर, श्री सतनाम बिट्टा महासचिव प्रदेश कांग्रेस ने डा. छीना व लाल अठौली को बधाई दी। अध्यक्षीय मंडल में स. चेतन सिंह पूर्व डायरैक्टर भाषा विभाग पंजाब, श्री ओम प्रकाश खेमकर्णी, स. दिलबाग सिंह गिल पूर्व एस.एस.पी., श्री कमल सहगल पूर्व प्रधान जिला यूथ कांग्रेस, श्री राजिंद्र गिल, प्रधान डैमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी व शिव कंवर सिंह संधू उपस्थित थे। मंच संचालन गगनदीप सोंधी ने बाखूबी निभाया। इस मौके पर शहर के बुद्धिजीवी, लेखक, कवि, वकील एवं अलग अलग पाटिर्यों के नेतागन उपथ्ति थे।


Leave a Reply