Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में पटाखों से भरी रेहड़ी में जबरदस्त धमाका , मची अफरा तफरी , एक की दर्दनाक मौत
fatehgarh-sabhib-blast-in-vendor-cart-full-of-crackers

पंजाब में पटाखों से भरी रेहड़ी में जबरदस्त धमाका , मची अफरा तफरी , एक की दर्दनाक मौत

अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) : फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में सोमवार सुबह टिब्बी गांव पटाखों से भरी चलती रेहड़ी में धमाका होने से दहल गया। ब्लास्ट से पटाखों के ऊपर बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान हरविंदर सिंह निवासी सोमल खेड़ी (लुधियाना) के तौर पर हुई। वहीं का रहने वाला चालक सुरिंदरपाल सिंह घायल है।

लुधियाना के मलोद का रहने वाला एक व्यक्ति पटाखों की सप्लाई देने अमलोह जा रहा था। वे जुगाड़ू रेहड़ी में पटाखे लेकर जा रहे थे कि टिब्बी गांव में अचानक पहले एक दो पटाखे चले और फिर चंद ही सेकंड में ऐसा जबरदस्त धमाका हुआ कि पूरा गांव दहल गया। धमाके से पटाखों पर बैठा हरविंदर सिंह उछलकर करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके से आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी टूट गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

रेहड़ी में बेशक छोटे पटाखे थे लेकिन इनमें बड़ी मात्रा में पोटाश था। पोटाश की मात्रा ज्यादा होने कारण धमाका इतना जबरदस्त हुआ कि हरविंदर की मौत के साथ साथ इलाका भी दहल गया। पूरी घटना पास ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई।

 

source link


Leave a Reply