Latest news
कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 16 मई से बिजली होंगी महंगी , आम लोगों पर बोझ नहीं पड़ेगा- CM मान
Electricity will be costlier in Punjab from May 16, common people will not be burdened – CM Mann

पंजाब में 16 मई से बिजली होंगी महंगी , आम लोगों पर बोझ नहीं पड़ेगा- CM मान

चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली महंगी होंगी। सबसे छोटे घरेलू उपभोक्ता के लिए जहां पहले एनर्जी चार्ज प्रति यूनिट 3.49 रुपए थे, उसे बढ़ाकर अब 4.49 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जबकि बड़े घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 6.63 रुपए प्रति यूनिट को बढ़ाकर 6.96 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है।

इसी प्रकार गैर आवासीय छोटे खपतकारों के लिए केवल फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। जबकि ऊर्जा की दरें पुरानी ही रखी गई हैं। हालांकि 20 किलोवाट से अधिक खपत वाले गैर आवासीय प्रयोग के लिए फिक्स चार्ज के साथ ऊर्जा दरों में भी 6.35 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.75 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों को भी बिजली महंगी मिलेगी। इसके लिए 6 रुपए प्रति यूनिट से 6.28 रुपए प्रति यूनिट किया गया है।

CM भगवंत मान ने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इसका आम लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट वाली योजना के एक भी मीटर पर असर नहीं पड़ेगा। इस संबंध में CM मान ने ट्वीट कर जानकारी दी। वहीँ रात के समय इंडस्ट्रियल खपतकारों को मिलने वाली बिजली दरों को 4.86 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 5.24 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाया गया है।


Leave a Reply