Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
Farmers will take out tractor march till Parliament on 29th November on completion of one year of farmers movement

किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रही संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। बता दे कि इस मीटिंग में कई निर्णय लिए गए। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि 26 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से दिल्ली के सभी मोर्चों पर भारी भीड़ जुटाएगी जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार वहां बड़ी सभाएं भी होंगी।

वहीँ मोर्चा के नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि 29 नवंबर से दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसके चलते मोर्चा ने निर्णय लिया कि 29 नवंबर से संसद सत्र के अंत तक चयनित किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में हर दिन संसद भवन जाएंगे। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि 28 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में एक विशाल किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

आपको बता दें कि 26 नवंबर को कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। वहीँ पिछले साल 26 नवंबर को प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा में प्रवेश किया था और अगले दिन कुंडली बार्डर पर जीटी रोड जाम कर धरने पर बैठ गए थे, और वहीं गाजीपुर बार्डर पर भी राकेश टिकैट की अगुवाई में आंदोलनकारी किसान धरने पर बैठे हैं।


Leave a Reply