Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाई,  14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

हैदराबाद : प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद में एक कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जांच के तहत करीब 14 करोड़ रुपये का एक निजी जेट जब्त किया है।

इन प्रवर्तकों पर पोंजी ‘घोटाला’ करने और कई निवेशकों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि धनशोधन का यह मामला फाल्कन ग्रुप (कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड), इसके मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमर दीप कुमार और कुछ अन्य के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी से सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त विमान का उपयोग करके कुमार देश से फरार हो गया था। आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए उनसे या उनकी कंपनी से तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के हैदराबाद कार्यालय के अधिकारियों को पता लगा कि आठ सीट वाले वाणिज्यिक विमान ‘एन935एच हॉकर 800ए’ (कुमार की कंपनी का) शुक्रवार को शमशाबाद स्थित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों ने बताया कि 2024 में करीब 16 लाख अमेरिकी डॉलर में ये विमान खरीदा गया था। एजेंसी का मानना है कि यह विमान ‘अपराध की आय’ से खरीदा गया था। कथित निवेश धोखाधड़ी करीब 850 करोड़ रुपये की है।


Leave a Reply