Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन, कार्डियक अरेस्ट आया

मशहूर अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन, कार्डियक अरेस्ट आया

पंजाब : दुखद खबर सामने आ रही है कि मशहूर अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है, इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है । मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण को द हीमैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, एक्टर और डेयरी किसान थे। वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। इस खबर से पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।

वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया।वरिंदर घुम्मण ने पंजाबी फिल्म कबड्डी वनस एगेन में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्म में भी अभिनय किया। 2019 में फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनय किया था। आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी वो दिखाई देंगे। वरिंदर घुम्मण कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं।


Leave a Reply