Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी मुशिकलें , अमृतसर के बाद अब जालंधर में भी हुई FIR , पढ़े जानकारी
Famous comedian Bharti Singh's big problems, after Amritsar, now there is an FIR in Jalandhar too, read information

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी मुशिकलें , अमृतसर के बाद अब जालंधर में भी हुई FIR , पढ़े जानकारी

जालंधर/ अमृतसर : आपको बता दे कि दाढ़ी व मूंछ पर टिप्पणी करके विवादों में घिरी हास्य कलाकार भारती सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीँ टिप्पणी को लेकर भड़के सिख संगठनों के विरोध के बीच अमृतसर कोतवाली के बाद अब उन पर जालंधर के आदमपुर थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया है। वहीँ आदमपुर के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रविदास टाइगर फोर्स की शिकायत पर भारती सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दे कि भारती सिंह मूल रूप से अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गुरुनगरी में ही पैदा हुई थी और यहीं से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

वहीँ सोमवार को भड़के सिख संगठनों स्त्री अकाली दल, अकाली दल बादल और सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमृतसर में पहले भारती सिंह के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया और भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी मामले का सख्त नोटिस लिया है। मामले को लेकर एसजीपीसी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसके बाद भारती सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भारती सिंह ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है।

 


Leave a Reply