Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में AAP सरकार का पहला बजट हुआ पेश , राज्य में कोई नया टैक्स नहीं ,  जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली , पढ़े जानकारी
First budget of AAP government presented in Punjab, no new tax in the state, 300 units of free electricity will be available from July, read information

पंजाब में AAP सरकार का पहला बजट हुआ पेश , राज्य में कोई नया टैक्स नहीं , जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली , पढ़े जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान की AAP सरकार का पहला बजट पेश हो गया है। बता दे कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में 2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ के बजट खर्चे का अनुमान रखा है। यह साल 2021-22 से 14% ज्यादा है। वहीँ इस दौरान उन्होंने कहा कि एक जुलाई से हर घर को प्रति महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। जबकि 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने के बारे में सरकार ने अभी कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीँ बजट पेश करने के बाद विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए मुल्तवी कर दी गई।

बजट की ख़ास बातें :-

शराब से 9,648 करोड़ रुपए की कमाई होगी। पिछले साल से यह 56% ज्यादा है। GST वसूली में 27% बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे सरकार के खजाने में 4350 रुपए का इजाफा होगा। राज्य में कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे। पंजाब सड़क, पुल और भवनों के निर्माण के निर्माण और रखरखाव के लिए 2102 करोड़ रुपए रखे जाएंगे। पटियाला की बड़ी और छोटी नदी का पुनर्निर्माण और लुधियाना में बुड्‌ढा नाला का नवीनीकरण होगा।

अमृतसर और जालंधर में सरफेस वाटर की सप्लाई की जाएगी। पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करेंगे। राज्य में इलेक्ट्रिक और CNG वाली गाड़ियों को उत्साहित करेंगे। पंजाब में 45 नए बस स्टैंड और मौजूदा 61 बस स्टैंड का नवीनीकरण होगा। मोहाली में 17.5 एकड़ में नई जेल बनाई जाएगी। पंजाब पुलिस के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें विदेशों में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

हर पुलिस जिले में 30 करोड़ की लागत से साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। जंगलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। गरीब लोगों के लिए आटे की होम डिलीवरी शुरू करेंगे। इसके लिए 497 करोड़ का बजट रखा गया है। हर जिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऑफिस बनेगा। पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए 3163 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछली सरकार के मुकाबले 48% ज्यादा है।

वैट रिफंड के मुद्दे 6 महीने में हल होंगे। औद्योगिक बिजली को छूट जारी रहेगी। उद्योगों के विकास के लिए नई पॉलिसी आएगी।किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इस मसकद के लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 2022-23 के लिए 11560 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सेहत के लिए 4731 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है।किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए उत्साहित करने के मकसद से 450 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

इस साल 117 मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। इसके लिए 77 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। 15 अगस्त से 75 मोहल्ला क्लीनिक काम करना शुरू कर देंगे।सड़क हादसे में जख्मी को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली दिल्ली सरकार की फरिश्ते स्कीम पंजाब में लागू होगी। पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा। इसका खर्चा सरकार उठाएगी। जो जख्मी को अस्पताल लाएगी। उसे सरकार सम्मानित करेगी।

2 साल में पटियाला और फरीदकोट में 2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किए जाएंगे। 2027 तक 3 और ऐसे अस्पताल बनाए जाएंगे।मेडिकल एजुकेशन के लिए राज्य को कवर करने के लिए अगले 5 साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद राज्य में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 25 हो जाएगी। राज्य के NCC केंद्रों और ट्रेनिंग सेंटरों के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए।

जनरल कैटेगिरी के बच्चों के लिए CM स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसके लिए 30 करोड़ रुपए रखे गए हैं। यह रकम प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएगी।
मिड डे मील स्कीम के लिए 473 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में छत पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। अभी 19176 स्कूलों में 3596 स्कूलों में लगे हैं। इस साल में 100 करोड़ की लागत से बाकी स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से 8वीं तक सभी स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म मिलेगी। इसके लिए 23 करोड़ रुपए रखे गए हैं। 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए 540 करोड़ रुपए रखे गए।

पहली बार पेपरलेस बजट :-
पंजाब की AAP सरकार का बजट पेपरलेस रहा। खुद सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे पंजाब के सरकारी खजाने के 21 लाख रुपए बचेंगे। वहीं 34 टन कागज की भी बचत होगी। इससे करीब 834 पेड़ बचेंगे।

 


Leave a Reply