Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी -रवनीत बिट्टू में तीखी बहस

संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी -रवनीत बिट्टू में तीखी बहस

नेशनल न्यूज़ / 4 फरवरी : संसद परिसर के बाहर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद उस समय हुआ जब राहुल गांधी संसद में कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों का समर्थन करने पहुंचे थे।

राहुल गांधी जैसे ही संसद परिसर में मौजूद थे, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू उनके पास से गुजर रहे थे। इस दौरान राहुल ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाकर कहा, “My traitor friend” (मेरे धोखेबाज दोस्त)। इसके जवाब में बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह दिया। राहुल गांधी ने भी पलट कर कहा, “Don’t worry, you will come back” (चिंता मत करो, तुम कांग्रेस में वापस आओगे )।

दरअसल, संसद के बजट सत्र में मंगलवार को कांग्रेस के 7 और CPI(M) के 1 सांसद को निलंबित कर दिया गया था। उन सांसदों पर आरोप था कि उन्होंने सदन में स्पीकर की सीट पर कागज फाड़कर उछाले थे। इसी घटना के कारण सांसदों को निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।


Leave a Reply