Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से 6 घंटे पूछताछ
Bollywood actress Nora Fatehi questioned for 6 hours in Rs 200 crore money laundering case

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से 6 घंटे पूछताछ

नई दिल्ली : खबर है कि 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से दिल्ली में EOW ने गुरुवार को 6 घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार नोरा ने जांच एजेंसी को बताया कि उसके जीजा बॉबी को ठग सुकेश चंद्रशेखरन ने 65 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी। वह सुकेश से हमेशा वॉट्सऐप के जरिए ही बातचीत करती थी।

इसके अलावा पिंकी ईरानी से भी लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। वहीँ इससे पहले बुधवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बैठाकर लगभग साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। वहीँ पूछताछ के दौरान दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। बता दें कि ईरानी ने ही जैकलीन को सुकेश से मिलवाया था। इससे पहले ED ने बताया था कि सुकेश ने जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए थे।

ED की पूछताछ में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज को लग्जरी कार समेत कई महंगे तोहफे देने का खुलासा किया था। इस दौरान नोरा ने खुद 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट में लेने की बात कबूल की थी। सूत्रों के अनुसार सुकेश की पत्नी लीना पॉल के चेन्नई में हुए एक इवेंट को अटेंड करने के बदले में नोरा फतेही को एक BMW कार और एक आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिया गया था।

 


Leave a Reply