बरनाला : खबर मिली है कि पंजाब पुलिस का एक ASI शराब के नशे में इस कदर टल्ली हुआ कि सुध-बुध खो बैठा। मिली जानकारी अनुसार ये घटना बरनाला जिले के बाजाखाना रोड की है। प्राप्त जानकारी मुताबिक उसने अपनी कार से एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 2 युवक जख्मी हो गए। वहीँ इसका पता चलते ही वहां लोग भड़क उठे। उन्होंने मौके पर पंजाब पुलिस-मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीँ जब इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई तो मौके पर आये कांस्टेबल उस पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गए। बता दे कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद ASI जगसीर सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।