Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने गवर्नर के लेटर का दिया जवाब , बोले- चारों बिल पास होंगे, थोड़ा वेट करो
Punjab CM Bhagwant Mann's reply to the governor

CM भगवंत मान ने गवर्नर के लेटर का दिया जवाब , बोले- चारों बिल पास होंगे, थोड़ा वेट करो

पंजाब : पंजाब विधानसभा का स्पेशल सत्र संवैधानिक या गैर-संवैधानिक, इसे लेकर अब गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। गवर्नर पंजाब ने जहां बीते दिेनों खत लिख सत्र पर राय लेने और दूसरी बार उसे गैर-संवैधानिक करार दिया। वहीं सीएम मान ने चारों बिल पास होने व थोड़ा इंतजार करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री पंजाब यूनिवर्सिटी में नए बने होस्टलों के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने गवर्नर पर तंज भी कसा और चारों बिल पास करवाने के लिए तंज भी कस दिया। सीएम भगवंत मान यूनिवर्सिटी में खड़े होकर पहले राजनीतिक बातों का जवाब देने से कतराते रहे। लेकिन जब उनसे वाइस चांसलर बिल के बारे में बात पूछी गई तो उन्होंने गवर्नर पर तंज कस दिया।

सीएम मान ने कहा- सिर्फ यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर की नियुक्ति वाला ही नहीं, चारों बिल ( सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन, पंजाब पुलिस संशोधन बिल, यूनिवर्सिटी लॉ अमेंडमेंट बिल और पंजाब एफिलिएटेड कॉलेज (सेवाओं की सुरक्षा) संशोधन बिल ) अभी पैंडिंग हैं।

वो गैर संवैधानिक कह रहे हैं ना। उन्होंने तो बजट सैशन कभी भी इजाजत नहीं दी थी। सुप्रीम कोर्ट में जाकर कैसे कह दिया था, संवैधानिक है। चारों बिल पास होंगे, थोड़ा वेट करो।


Leave a Reply