Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing LOCKDOWN : दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लगाया गया लॉकडाउन, जानें- बड़ी बातें
LOCKDOWN: Lockdown imposed for a week in Delhi, know - big things

LOCKDOWN : दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लगाया गया लॉकडाउन, जानें- बड़ी बातें

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों के लिए भी बड़ी खबर आई है। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार रात 10 बजे से लागू होगा और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन का एलान किया है। इसके तहत सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसके तहत आगामी 26 अप्रैल तक सामान्य गतिविधियां ठप रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

लॉकडाउन की अहम बातें

सरकारी दफ्तरों और जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से छूट रहेगी।
मेडिकल इमरजेंसी को भी छूट हासिल होगी।
सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।
रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी
होम डिलिवरी या टेक अवे की अनुमति जारी रहेगी।
अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।
अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को बाहर ले जाना है, तो उन्हें बाहर जाने की छूट मिलेगी।
सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की इजाजत मिलेगी।
प्रवासी कामगारों को कोई समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।
वीकली मार्केट को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा।

 

source link


Leave a Reply