Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामने

VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामने

ट्रेंडिंग न्यूज़ : सोशल मीडिया पर एक जापानी युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल्कुल कुत्ते जैसा नजर आता है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उसने खुद को कुत्ता बनाने के लिए 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराईं। लेकिन इस दावे की पड़ताल में कहानी कुछ और ही निकलकर सामने आती है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक युवक का नाम Toco है और उसने कुत्ता बनने के लिए सर्जरी नहीं, बल्कि करीब 20 लाख येन यानी लगभग 11 लाख रुपए की एक खास कॉस्ट्यूम बनवाई थी।

जापान के सैतामा प्रांत का रहने वाला Toco कई साल पहले अपने अनोखे शौक की वजह से इंटरनेट पर वायरल हुआ था। उसे बचपन से ही जानवरों जैसा जीवन जीने की इच्छा थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने एक ऐसी कॉस्ट्यूम बनवाई, जिसे पहनने के बाद वह बिल्कुल कुत्ते जैसा दिखाई देता है। यह कॉस्ट्यूम जापानी कंपनी Zeppet ने तैयार की थी, जो फिल्मों, विज्ञापनों और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष कॉस्ट्यूम और मॉडल बनाती है। इसे तैयार करने में करीब 40 दिन लगे थे।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि युवक ने 220 करोड़ रुपये खर्च करके कई सर्जरी कराईं और अपने शरीर को कुत्ते जैसा बना लिया। लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक Toco ने करीब 20 लाख जापानी येन खर्च किए थे। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 11 लाख रुपये बैठती है, न कि 220 करोड़ रुपए। यानी वायरल पोस्ट में रकम को कई गुना बढ़ाकर पेश किया गया है और सर्जरी की बात भी सही नहीं दिखाई देती।

Toco की कॉस्ट्यूम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इंसान के शरीर का आकार काफी हद तक छिप जाए और बाहर से देखने पर वह एक असली कुत्ते जैसा लगे। कॉस्ट्यूम में चलने वाला मुंह, पूंछ और पंजों जैसी डिटेलिंग भी दी गई है। इसका वजन करीब 4 किलो बताया गया है। Toco ने इसे अपने पसंदीदा कुत्ते की नस्ल Collie के रूप में तैयार करवाया था। कॉस्ट्यूम पहनने के बाद Toco ने कुत्ते की तरह चलने, लुढ़कने, पंजा मिलाने और फ्रिस्बी पकड़ने जैसी हरकतों का अभ्यास किया। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया और YouTube पर वायरल हुए। कुछ वीडियो में वह असली कुत्तों के साथ भी नजर आया, जिससे लोगों को पहली नजर में यह समझना मुश्किल हो गया कि कॉस्ट्यूम के अंदर इंसान है।

डिस्क्लेमर : हम इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते। ये लेख सोशल मीडिया से ली गई जानकारी के आधार पर लिखा गया है।


Leave a Reply