पंजाब : पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए डेरा राधा स्वामी ब्यास आगे आया है। खबर है कि डेरा ब्यास ने 2 करोड़ रुपए की मदद की है। डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने CM भगवंत मान को ‘मुख्यमंत्री राहत फंड’ के लिए 2 करोड़ रुपए का चेक सौंपा है। वहीँ CM भगवंत मान ने लोगों को मुश्किल घड़ी से निकालने में मदद के लिए आगे आने पर डेरा ब्यास का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए योगदान का एक-एक पैसा पीड़ितों तक राहत के रूप में पहुंचाया जाएगा।