Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान संगठनों के रेल रोको आह्वान पर रेल पटरियों पर धरना प्रदर्शन , 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित, यात्री बेहाल
Demonstration on rail tracks on the call of farmers' organizations to stop rail, movement of 60 trains disrupted, passengers helpless

किसान संगठनों के रेल रोको आह्वान पर रेल पटरियों पर धरना प्रदर्शन , 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित, यात्री बेहाल

नई दिल्ली : लखीमपुरी खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के रेल रोको आह्वान पर रेल पटरियों पर हुए धरना प्रदर्शन। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के परिचालन क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया । प्राप्त जानकारी अनुसार इससे उत्तर रेलवे की करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ शताब्दी सहित 25 ट्रेनें रद करनी पड़ी। वहीँ शाम चार बजे प्रदर्शनकारियों के ट्रैक से हटने के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। वहीँ किसान संगठनों के प्रदर्शन की की वजह से रेल यात्री भी परेशान हुए।

वहीँ देर शाम बयान जारी कर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ‘रेल रोको’ आंदोलन ठीक रहा। उन्होंने कहा हम अपनी आगे की रणनीति के लिए कार्यक्रम बनाएंगे। और उन्होंने कहा जब तक अजय मिश्र टेनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता और वह इस्तीफा नहीं देते, हम तब तक दबाव बनाना जारी रखेंगे।


Leave a Reply