Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, अब तक 14 लोग गिरफ्तार
Delhi Police in action after violence in Jahangirpuri area of Delhi, 14 people arrested so far

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दोरान हुई हिंसा मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज है। मिली जानकारी अनुसार हिंसा के मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।वहीँ डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में 5 और आरोपी गिरफ्तार किया गया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार हिंसा में शामिल अभी तक कुल 14 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा इलाके में सुरक्षा व्वस्था और कड़ी कर दी गई है।

आपको बता दे कि इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शनिवार को हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है, उनकी हालत स्थिर है। वहीँ पुलिस का दावा है कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी। जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जहांगीरपुरी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है।

 


Leave a Reply