Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन , प्रदर्शनकारियों व पुलिस में हुई धक्कामुक्की
Demonstration of Congressmen against inflation in Chandigarh, clashes between protesters and police

चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन , प्रदर्शनकारियों व पुलिस में हुई धक्कामुक्की

चंडीगढ़ : बढ़ती महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओंं ने जमकर प्रदर्शन किया , वहीँ पुलिस ने उनपर पानी की बौछार भी की। आपको बता दे पूरे पंंजाब मेंं कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ पार्टी के नेता चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़‍िंंग के नेतृत्‍व में प्रदर्शन करने पहुंचे। वहीँ जब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पंजाब राजभवन की ओर जाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनको रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगाए गए पुलिस द्वारा बेरिकेट्स को हटाकर आने बढ़ने की कोशिश की तो उन पर वाटर कैनन से पानी की बाैछार की गयी । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्‍कामुक्‍की भी हुई।

वहीँ इससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। धरने में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़‍िंंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और उप नेता डॉ राज कुमार चब्बेवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस केअमरिंदर सिंह राजा वड़‍िंंग ने कहा कि महंगाई से आज पूरा देश परेशान है।

वड़‍िंंग ने विभिन्‍न उपभोक्‍ता वस्‍तुओं पर जीएसटी बढ़ाने पर भी सवाल उठाया। वड़‍िंंग ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया और इसे युक्तिसंगत बनाने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

 


Leave a Reply