नई दिल्ली : आपको बता दे कि अब गाड़ी मालिकों की बढ़ेगी परेशानी। प्राप्त जानकारी अनुसार नए साल में दिल्ली सरकार 10 साल पुराने अपने यहां पंजीकृत सभी डीजल वाहनों का पंजीकरण रद कर देगी। बता दे कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुपालन में ऐसा किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार अपने यहां रजिस्ट्रेशन रद करने के बाद वो ऐसे वाहन मालिकों को एक एनओसी जारी कर देगी जिससे वो अपनी इस पुरानी गाड़ी को ले जाकर देश के किसी अन्य हिस्से में उसका रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे।
बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए ही एनजीटी ने पहले ऐसा आदेश जारी किया था, वहीँ अब सरकार को उस पर अमल करना है। वहीँ इसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से भी पहल की गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा इस सप्ताह के शुरू में जारी एक आदेश के अनुसार, डीजल वाहनों के लिए कोई एनओसी जारी नहीं किया जाएगा, जिन्होंने इसके लिए आवेदन करने की तारीख को 15 साल या उससे अधिक समय पूरा कर लिया है।