Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी करने जा रही है बड़ी रैली, 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बुलाई बैठक
Congress party is going to hold a big rally against inflation, meeting of opposition parties convened on November 29

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी करने जा रही है बड़ी रैली, 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बुलाई बैठक

नई दिल्ली : बता दे कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वहीँ बड़ी जानकारी मिली है कि मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक बड़ी रैली करने जा रही है। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस 12 दिसंबर को दिल्ली में ‘महंगाई हटाओ’ रैली आयोजित करेगी। वहीँ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।

बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। वहीँ इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा करने पहुंचे, जिनको पार्टी 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में उठाएगी। वहीँ पार्टी के शीतकालीन सत्र में मूल्य वृद्धि समेत कई मुद्दों को उठाने की संभावना है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम विपक्षी पार्टियों के साथ एकजुट होकर लोगों के मुद्दें सदन में उठाएंगे।

 


Leave a Reply