Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में CM मान का ‘सरकार आपके द्वार’ शुरू , मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर निपटाए जा रहे काम

जालंधर में CM मान का ‘सरकार आपके द्वार’ शुरू , मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर निपटाए जा रहे काम

जालंधर : जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज और कल दो दिन के दौरे पर है। वहीं कैंट स्थित दीपनगर में घर पर जनता दरबार लगाया है। बता दे
जालंधर उपचुनाव के बाद शहर में CM भगवंत मान का ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत कई सारे लोग सी.एम. आवास पर अपनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान मुख्यमंत्री आवास पर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं तथा उनका मौके पर ही समाधान निकाल कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इस दौरान कई अधिकारीगण भी मौजूद हैं, जिन्हें कि लोगों की समस्याओं को तुरन्त हल करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पता चला है कि दोआबा के साथ-साथ माझा से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं।

बता दे CM मान ने कहा कि सप्ताह में 2 दिन वह यहां पर मौजूद रहेंगे तथा आज उनका यह पहला दिन था और कई सारे लोगों की समस्याएं सुनी गई हैं। इसी तरह से कल भी लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोग परेशान थे, उन्हें बार-बार चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा लोग काफी खुश नजर आए।

सीएम मान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट की रिकॉर्ड तोड़ जीत में आप सभी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। आप सभी वालंटियर्स ने सरकार की जन हितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आप सभी को सरकार और संगठन दोनों में बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जालंधरवासियों का बहुत बहुत धन्यवाद।


Leave a Reply