Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM मान ने पंजाब कैबिनेट मीटिंग में किये बड़े एलान , पुरानी पेंशन योजना बहाली को मंजूरी
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police

CM मान ने पंजाब कैबिनेट मीटिंग में किये बड़े एलान , पुरानी पेंशन योजना बहाली को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

CM भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धार्मिक ग्रंथ ढोने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दे दी गई है। मोहाली मेडिकल कालेज के नए स्थान की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके अलावा पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है।

नौकरियों में पंजाबी युवाओं पर ध्यान देने के लिए ग्रुप सी और डी पदों के लिए पंजाबी पास होना अनिवार्य घोषित किया गया है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नौकरी पाने के लिए पंजाबी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।

 


Leave a Reply