Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भयानक सड़क हादसा, कार सवार तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत
Terrible road accident in Punjab, tragic death of three cousins in car

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, कार सवार तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत

बठिंडा : पंजाब से भयानक सड़क हादसे की खबर मिली है। यहाँ बठिंडा-डबवाली सड़क पर स्थित गांव पथराला के नजदीक देर रात कार और अज्ञात वाहन में टक्कर से तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार संगत ब्लाक के गांव रुलदू सिंह वाला के रहने वाले तीन भाई मारुति कार नंबर डीएल 08सीडी8647 में देर रात डबवाली से वापस आ रहे थे कि गांव पथराला के नजदीक अज्ञात वाहन इनको टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में कार सवाराें की मौत हाेने से गांव में मातम का माहाैल है।

मृतकाें की पहचान 24 वर्षीय चानण सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, 22 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह, 28 वर्षीय अमनदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह के तौर पर हुई। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और मकान निर्माण का काम करते थे। पथराला चौकी के पुलिस मुलाजिमों की तरफ से लाशों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply