Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार एक्शन में, स्कूलों के लिए जारी कर दिए सख्त Order
Punjab government takes action, issues strict orders for schools

पंजाब सरकार एक्शन में, स्कूलों के लिए जारी कर दिए सख्त Order

पंजाब 13 अप्रैल 2024 : पंजाब सरकार एक्शन में नज़ार आ रही है। बता दे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कल हुए एक स्कूल बस हादसा होने के बाद पंजाब सरकार भी एक्शन में आ गई है। उक्त घटना के अगले ही दिन राज्य के मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों व जिलों के पुलिस प्रमुखों को स्कूली बसों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने हेतु चैकिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं।

चीफ सैक्रेटरी द्वारा लिखे पत्र में स्कूलों की बसों की चैकिंग के दौरान सामने आने वाली रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है। हालांकि अब स्कूलों में 13 अप्रैल को बैसाखी व 14 अप्रैल रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 15 अप्रैल सोमवार से ट्रैफिक व आर.टी.ए. की टीमें सड़कों व स्कूलों में जाकर बसों की चैकिंग करती दिखाई देंगी। बता दें कि महेंद्रगढ़ की स्कूली बस घटना में 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक छात्र घायल हो गए थे। मुख्य सचिव ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि अगर किसी स्कूली बस में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के नियमों का उल्लंघन होता पाया जाए तो उस स्कूल के साथ बस मालिक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने से गुरेज नहीं किया जाए। सभी जिलों को चैकिंग की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक भेजने के आदेश दिए हैं।

यह करना होगा चैक
हरेक स्कूली बस के पास फिटनैस सर्टीफिकेट हो
बस में सीटिंग कैपेसिटी से ज्यादा बच्चे न बैठे हों
स्पीड गवर्नर चालू हालात में लगा हो
ड्राईवर के पास लाइसैंस हो
सेफ स्कूल वाहन स्कीम के सभी पहल्ओं की होगी चैकिंग


Leave a Reply