CM भगवंत मान के जालंधर दौरे से पहले BMC चौक में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद नारे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।महानगर के बीचों बीच प्रमुख संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आने से पहले इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर निशान लगा दिया है।बता दें कि कल दोपहर के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आएंगे और गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।
[metaslider id=25498]
सरदार बेअतं सिंह की प्रतिमा के साथ ही लगे भगवंत मान के जालंधर आने संबंधी बोर्ड पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। दिन निकलते ही ये मामला सामने आते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। व इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्प्रे के ज़रिए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मिटाए गए साथ ही अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।
[metaslider id=9199]