Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्कूली वाहनों की चैकिंग, 12 गाड़ियों के किए गए चालान

जालंधर में स्कूली वाहनों की चैकिंग, 12 गाड़ियों के किए गए चालान

आरटीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जालंधर : जालंधर में आज ट्रांसपोर्ट अफसर अमनप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली गाड़ियों की चैकिंग की गई। इस चैकिंग के दौरान दर्जन भर से ज्यादा प्राइवेट स्कूली गाड़ियों के चालान किए गए।

आरटीओ अमनप्रीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 12 स्कूल वाहन ऐसे थे जो सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तों को पूरा नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ स्कूल बसों के ड्राइवरों ने वर्दी नहीं पहनी थी, कुछ वाहनों में अटैंडैट नहीं थे और कुछ वाहन अनफिट थे। वहीं कुछ स्कूली वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने पर उनका चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्यालय के ई-मेल के माध्यम से उक्त निजी स्कूल के वाहनों के बारे में शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एआरटीओ विशाल गोयल को ड्यूटी पर लगाया गया

आरटीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी स्कूली वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्कूली वाहन सड़क सुरक्षा नियमों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तों को पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि उनके बच्चे की स्कूल वैन/बस में किसी भी प्रकार की कोई कमी नजर आती है तो उसे स्कूल प्रबंधन के ध्यान में लाएं ताकि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को शत-प्रतिशत लागू किया जा सके।


Leave a Reply