Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing कार का टायर फटने से गाड़ी की ऑटो से हुई टक्कर, 18 लोग घायल

कार का टायर फटने से गाड़ी की ऑटो से हुई टक्कर, 18 लोग घायल

पंजाब : पंजाब के मुक्तसर में बड़ा हादसा हुआ है। गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर मार्कफेड प्लाट के पास चलती कार का टायर फट गया। गाड़ी अनयंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भयानक हादसा शनिवार सुबह हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर निवासी रविंदर कुमार अपनी पत्नी कृष्णा रानी और बेटे चिराग के साथ अपनी होंडा कार (आरजे13सीबी-5208) में अमृतसर से गंगानगर जा रहे थे। जब उनकी कार मार्कफेड प्लाट के पास पहुंची, तो चलती कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर मलोट से गिद्दड़बाहा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार रविंदर कुमार, कृष्णा रानी और चिराग को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक मंगा सिंह समेत अर्शदीप कौर, ज्योति, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, करमजीत कौर, सुखदीप कौर, किरण कौर, प्रीतम कौर, सतपाल कौर, चरणजीत कौर, गुरसेवक सिंह और परमजीत कौर सभी निवासी गांव जंडवाला (मलोट) गंभीर रूप से घायल हो गए।


Leave a Reply