Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म, बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल खोलने की मिली इजाजत
Sunday and night curfew ends in Punjab, permission granted to open bars, restaurants, cinema halls

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म, बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल खोलने की मिली इजाजत

चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के मामले कम होने पर अब संडे कर्फ्यू व रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू करते हुए यह फैसला लिया। इसी के साथ राज्य में सभी बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, माल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चिड़ियाघर आदि खोलने की इजाजत दे दी गई। इस बात का ध्यान जरूर रखा जाएगा कि स्टाफ मेंबर को वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर लगी हुई हो।

राज्य में अब समारोहों के दौरान इनडोर में 100 लोगों के एकत्र होने की इजाजत होगी। घर के बाहर 200 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं के चालान करें।

राज्य में स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च शिक्षा के अन्य सभी संस्थानों को संबंधित जिला उपायुक्त द्वारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कम से कम 2 सप्ताह पहले उन्होंने वैक्सीन ली है। मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि हर समय मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

 

source link


Leave a Reply