लुधियाना : घने कोहरे के कारण आज लुधियाना में गिल फ्लाईओवर पर एक बस हादसाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अधिक थी इस कारण बस का संतुलन खो गया और कोहरे के कारण बस डिवाइडर पर बने पोल से जा टकराई। मिली जानकारी अनुसार कुछ एक सवारियां घायल भी हुई जिन्हें सुरक्षित बस के बाहर राहगिरों ने निकाला।
बताया जा रहा है कि बस जैसे ही पोल से टकराई तो बस का पहिया निकल गया। यात्रियों की चिख पुकार सुन राहगिरों ने मदद की और घायलों तुरंत प्राथमिक दिया। ड्राइवर और कंडक्टर के मामूली चोटें लगी है।