Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Punjab : केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab: Three accused arrested in the case of death of 10 year old girl after eating cake

Punjab : केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पटियाला : आपको बता दें कि पटियाला में 10 साल की मानवी की जन्मदिन वाले दिन केक खाने से मौत हो गई थी। बच्ची के परिवार ने ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले एप से यह केक ऑर्डर किया था। मानवी की मां काजल ने बताया था कि मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था और इस संबंधी में केक का आर्डर उक्त दुकान से किया गया और शाम को 7 बजे केक काटा गया और केक खाने के बाद सभी परिवार वालों की तबीयत खराब हो गई। वहीं मानवी को भी उल्टियां लग गई और वह रात को उल्टी करके सो गई। सुबह 4 बजे उसकी बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। अब खबर मिली है कि केक खाने से बच्ची की मौत हो जाने के बाद इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों की पहचान रणजीत, पवन मिश्रा और विजय के रूप में हुई है। बेकरी मालिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


Leave a Reply