Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : रिहायशी इलाके में एक घर में तेंदुए के घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची मौके पर
Breaking News: The entry of a leopard into a house in a residential area created a stir, the forest department and police team reached the spot.

Breaking News : रिहायशी इलाके में एक घर में तेंदुए के घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची मौके पर

मेरठ : बड़ी खबर मिली कि मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार की सुबह अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया, इसके बाद वहां हड़कंप मच गया । बता दे कि जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी। सूत्रों की जानकारी अनुसार घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा गया है। वहीँ वन विभाग की टीम ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू में एक घर में महिला अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। वहीँ उन्हें अचानक तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्‍होने तुरंत शोर मचाया तो तमाम लोग घर उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। वहीँ अफरा तफरी में पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। लेकिन मिली जानकारी अनुसार दोपहर में तीन बजे तक भी तेंदुआ काबू में नहीं आया था। बताया जा रहा है कि तेंदुआ दस मिनट तक जाल में फंसा था और फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। वहीँ इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। वहीँ खबर लिखे जाने तक अभी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

 


Leave a Reply