Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस को दी गई ई-चालान मशीनें
Traffic rule breakers are no longer in trouble in Jalandhar, e-challan machines given to police

जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस को दी गई ई-चालान मशीनें

जालंधर : जालंधर में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। व्हीकल का चालान कटने पर अब जुर्माने का भुगतान कोर्ट में नहीं बल्कि मौके पर ही करना पड़ेगा। बता दे जालंधर शहर में ट्रैफिक रुल उल्लंघन करने पर अब ई-चालान होगा। जिसके तहत अब चालान पुलिस कोर्ट में नहीं भेजेगी बल्कि मौके पर ही अपराध करवाने वाले से जुर्माना ऑनलाइन वसूलेगी।

शहर में तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को पंजाब ट्रैफिक एडीजीपी एएस रॉय ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को 30 ई-चालान करने वाली पॉज मशीनें आवंटित की हैं। एडीजीपी एएस रॉय ने पंजाब के सभी जिलों में मशीनों के वितरण के बाद वर्चुअल मीटिंग भी की। एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में ट्रैफिक स्टाफ के जोन प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ के समूह प्रभारी इस बैठक में शामिल हुए।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मशीनों का वितरण हो जाने के बाद अब ई-चालान शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी कोर्ट में चालान के लिए जाने की बजाय मौके पर ही ई-पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

एडीसीपी ट्रैफिक जालंधर कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि ई-चालान वक्त की मांग भी है। विभाग हाईटेक हो चुका है। चालान की कॉपियों में चालान काटने पर समय बहुत खराब होता था। उन्होंने कहा यदि किसी के पास मौके पर गूगल-पे, एटीएम कार्ड आदि नहीं है तो मैन्युअल चालान की भी साथ ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि 15-20 दिनों के भीतर ट्रेनिंग सेशन पूरा होते ही शहर में ई-चालान को शुरू कर दिया जाएगा। मशीन में कैमरे से सारी रिकॉर्डिंग होगी।


Leave a Reply