Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बिक्रम मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी कल ज़मानत

बिक्रम मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी कल ज़मानत

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से बीते दिन बिक्रम मजीठिया को जमानत मिली है। जिसके बाद से अकाली समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया उन्हें लेने पहुंचीं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने समर्थकों की ओर हाथ बढ़ाकर उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गुरु साहिब को धन्यवाद दिया।

बिक्रम मजीठिया करीब सात महीने से नाभा जेल में बंद थे। उन्हें आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते दिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की। मजीठिया के वकील के मुताबिक, अब ट्रायल कोर्ट जमानत की शर्तें तय करेगा।


Leave a Reply