Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर बड़ी लूट, घर में घुसे लुटेरे 5 मिनट में गहने लेकर फरार
Big robbery at gun point in Jalandhar in broad daylight, robbers entered the house and fled with jewelry in 5 minutes

जालंधर में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर बड़ी लूट, घर में घुसे लुटेरे 5 मिनट में गहने लेकर फरार

जालंधर : शहर में लूटेरे बेखौफ हैं। अब दिनदहाड़े घरों में घुसकर लूटपाट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना डिवीजन 7 के कुक्की ढाब चौक के पास स्कूटी सवार तीन लूटेरों ने बंदूक के बल पर एक घर में घुसकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि वे 5 मिनट के अंदर ही घर से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही आरोपितों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घर की मालिकन शारदा अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके घर का गेट खुला हुआ था। बेटा घर के अंदर आराम कर रहा था। इस दौरान स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक घर के अंदर आए और उनके बेटे के बारे में पूछने लगे जब उन्होंने अपने बेटे को बाहर बुलाया तो युवकों ने उसके सिर पर बंदूक रख दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरों ने उनके बेटे के ऊपर दातरों से हमला भी किया। लुटेरे घर से सोने की चूड़ियां 1 जोड़ी बाली, अंगूठी के साथ-साथ अन्य गहने लेकर फरार हो गए हैं।

फिलहाल, पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

 

 

source link


Leave a Reply