Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायुसेना के जवानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायुसेना के जवानों से की मुलाकात

जालंधर : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी को सराहा. मोदी आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की हवा निकाल दी. पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके अटैक से आदमपुर एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा. मगर पीएम मोदी जब यहां पहुंचे तो दुनिया को दिख गया कि पाक के दावे कितने खोखले हैं. उन्होंने संदेश दे दिया कि भारत की ओर आंख दिखाने का अंजाम हमेशा बुरा होता है.

दरअसल, पीएम मोदी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसके बाद वह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. आदमपुर एयरबेस पंजाब के जालंधर में है. यहां पर पीएम मोदी 1 घंटे तक रहे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. मोदी की मौजूदगी में एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों का जोश देखते ही बन रहा था. पाकिस्तान को करार जवाब देने के लिए इस आदमपुर एयरबेस का अहम रोल रहा था. यहां से उड़े विमानों ने पाकिस्तान के एयरबेस को मिट्टी में मिला दिया था. यह एयरबेस इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां से पाकिस्तान को साधना बहुत आसान होता है.

जानते हैं कि यह एयरबेस क्यों अहम है.

भारतीय वायुसेना के सबसे अहम बेस में एक.
1965, 1971, और कारगिल युद्ध में निभा चुका अहम रोल.
ऑपरेशन सिंदूर में भी यहां से वायुसेना ने सटीक हमले किए.


Leave a Reply