Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर -सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 120 ग्राम हैरोइन सहित किया गिरफ्तार
Jalandhar-CIA Staff-2 police arrested a drug smuggler with 120 grams of heroin

जालंधर -सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 120 ग्राम हैरोइन सहित किया गिरफ्तार

जालंधर – दिहाती एसएसपी डा. संदीप कुमार गर्ग के दिशा निर्देशों तथा एसपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों व एसीपी डिटेक्टिव रंजीत सिंह बदेशा की रहनुमाईव सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज पुष्प बाली की अगुवाई में सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने 120 ग्राम हैरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान नवजोत सिंह उर्फ मनी पुत्र मुखतियार सिंह वासी अमन नगर के तौर पर हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एएसआई गुरमीत राम ने पुलिस पार्टी के साथ करतारपुर के सिनेमा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी ग्रे रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आता दिखाई दिया। जब उसे रोक कर एक्टिवा की तलाशी ली गई तो 120 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी पर पहले भी थाना रामामंडी व थाना डिवीजन न. 8 में संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 


Leave a Reply