Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अब भैंस में भी दिखा लंपी स्किन रोग, मुक्तसर में सामने आए दो केस
Lumpy skin disease also seen in buffalo in Punjab, two cases surfaced in Muktsar

पंजाब में अब भैंस में भी दिखा लंपी स्किन रोग, मुक्तसर में सामने आए दो केस

मुक्तसर : खबर मिली है कि पंजाब में जहाँ पहले गायों में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब मुक्तसर और मलोट में दो भैंसों में भी ये बीमारी पाई गई है। मिली जानकारी अनुसार जिले में गांव सीरवाली में भैंस में लंपी स्किन बीमारी का पहला केस मिला है। वहीं मलोट में दूसरा केस सामने आया है। हालाँकि पशु पालन विभाग इस बीमारी को लेकर भैंसों के टीकाकरण की मुहिम भी चला रहा है।

वहीं इस नए मामले सामने आने से पशुपालन विभाग सकते में है। वहीँ गाय के बाद भैंस के दूध को लेकर भ्रांति पैदा होने से लोग भी असमंजस में हैं। पहले गायों में लंपी बीमारी फैलने की चर्चाओं के चलते लोगों ने गाय के दूध का सेवन बंद कर दिया था।

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदास सिंह और सीनियर वेटरिनरी अफसर डॉ. गुरदित्त सिंह ने बताया कि अब जिले में लंपी से पीड़ित गायों की गिनती 5,331 हो गई है वहीं एक भैंस भी इस बीमारी से पीड़ित है। वेटरिनरी इंस्पेक्टर शेरबाज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पीड़ित पशुओं के अलावा अन्य पशुओं को बचाव के लिए भी टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। जिस अधीन 12,032 पशुओं का टीकाकरण मुकम्मल हो चुका है।

 


Leave a Reply