Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : अमृतसर में बैंक के लॉकर से पैसे निकलवाकर घर जा रहे जिम मालिक से 62 लाख रुपए की लूट
Jalandhar: Police registers FIR against BJP leader for obstructing investigation

बड़ी खबर : अमृतसर में बैंक के लॉकर से पैसे निकलवाकर घर जा रहे जिम मालिक से 62 लाख रुपए की लूट

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर में बैंक लॉकर से पैसे निकलवाकर घर जा रहे जिम मालिक से 62 लाख रुपए की लूट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।

पुलिस ने बताया कि घरिंडा के पदरी रोड पर रहने वाले जिम मालिक बख्तावर सिंह शेरगिल ने बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से 62 लाख रुपए निकलवाए थे। जब वह उसे लेकर वापस जा रहे थे। गांव माहल के करीब 2 कारें उनके आगे आकर रुकी। इनमें एक इनोवा थी और दूसरी एक सेडान कार थी।

कार से युवक उतरे और उनसे पैसे छीन फरार हो गए। प्राप्त जानकारी मुताबिक पीड़ित बख्तावर सिंह ने मीडिया के आगे आने से ही मना कर दिया। वहीँ शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इतनी बड़ी रकम वे कहां लेकर जा रहे थे, इस बारे में उनसे पूछताछ जारी है। वहीं 62 लाख रुपए जैसी बड़ी रकम को बैंक की जगह लॉकर में रखवाने की मंशा क्या थी, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply