Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पावरकॉम का सहायक जेई रिटायरमेंट से 2 दिन पहले बर्खास्त, इस वजह से हुई बड़ी कार्यवाही
Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken

बड़ी खबर : पावरकॉम का सहायक जेई रिटायरमेंट से 2 दिन पहले बर्खास्त, इस वजह से हुई बड़ी कार्यवाही

पंजाब : खबर है कि सेवानिवृत्ति से मात्र दो दिन पहले पंजाब पावरकाॅम के एक सहायक जूनियर इंजीनियर (जेई) को बर्खास्त कर दिया गया है। सहायक जेई पर 4.21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। आरोपी जेई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के साथ-साथ मैनेजमेंट की तरफ से आरोपी से घोटाले की सारी रकम वसूलने के आदेश भी जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी सहायक जेई गुरदीप सिंह हलका बरनाला में पावरकॉम की वितरण उपमंडल भदौड़ शाखा में तैनात था। पावरकॉम की ओर से जारी कर्मचारी की बर्खास्तगी के आदेश के मुताबिक शिकायत के आधार पर सहायक जेई की ओर से गैरकानूनी ट्यूबवेल कनेक्शनों को चालू कराने संबंधी जांच की गई थी, जिसमें पाया गया कि गुरदीप सिंह ने साल 2012-2013 से अब तक बरनाला के स्टोर आउटलेट से निकलवाए गए ट्रांसफार्मरों व अन्य सामान का दुरुपयोग करते हुए अवैध कनेक्शन चालू किए गए।

उसने करीब 5.37 करोड़ का लेखा-जोखा दफ्तर में पेश नहीं किया गया। जांच में पाया गया कि सहायक जेई ने भदौड़ समेत अन्य उपमंडलों में गैरकानूनी खेतीबाड़़ी ट्यूबवेल कनेक्शनों को स्टोर से निकलवाए सामान का दुरुपयोग करते हुए चालू किया गया। इससे पावरकाॅम को 37.22 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

इसके अलावा आरोपी ने साल 2012-2013 से अब तक स्टोर से निकलवाए गए 370 ट्रांसफार्मरों की साइटों से उतारे गए 268 ट्रांसफार्मर स्टोर को वापस नहीं किए। भारी मात्रा में सामान स्टोर से निकलवा कर अपनी रिहायश के सामने खुली जगह पर इकट्ठा कर दिया गया, जो बिना किसी प्रयोग के ऐसे ही पड़ा रहा।


Leave a Reply