Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
Big news: Petition filed in court against Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and Panchayat Minister

बड़ी खबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर

चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिल रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गयी है। जानकारी मिली है कि संगरूर के सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया है।

ईमान सिंह अपने ऊपर लगने वाले 125 एकड़ जमीन के आरोप मामले में शुक्रवार को जिला अदालत पहुंचे थे। ईमान ने अपने नाम 125 एकड़ जमीन नहीं होने का दावा कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ कोर्ट में एक शिकायत दायर की है। अब इस मामले में अगली तारीख पांच नवंबर 2022 तय हुई है।

वहीँ कोर्ट में शिकायत दायर करने वाले ईमान सिंह के वकील एएस सुखीजा ने मीडिया को मामले की जानकारी दी।

 


Leave a Reply