चंडीगढ़ : राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार अभी से शुरू करने को लेकर बढ़ रहे टकराव को टालने के लिए किसान संगठनों ने आज राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की । वहीँ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 में पीपल्स कन्वेंशन हाल में हुई इस बैठक में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, और शिरोमणि अकाली दल के कई नेता शामिल हुए। वहीँ भाजपा को इसमें नहीं बुलाया गया । वहीँ इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह और शिअद के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और डा. दलजीत सिंह चीमा सहित कई अन्य नेता शामिल ह़ुए।
वहीँ इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ दलजीत चीमा ने कहा कि हमने अपनी बात रख दी है और किसान संगठन भी अन्य पार्टियों के साथ बात करके शाम को अपना फैसला बताएंगे। इसके अलावा नवजोत सिद्धू ने कहा कि किसान हितों के प्रति कांग्रेस पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ है।