अमृतसर : बड़ी खबर मिल रही है कि अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। बता दे कि “वारिस पंजाब दे संगठन” के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस पिछले चार दिन से तलाश रही है। अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि, अमृतपाल के पिता का आरोप है कि पुलिस उसे फंसा रही है और उसे हिरासत में रखा है।
मिली जानकारी अनुसार अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों, मूवमेंट और संबंधों की जांच की जा रही है। वहीँ पंजाब के CM भगवंत मान ने पहली बार इस मुद्दे पर बयान दिया है । उन्होंने कहा- पंजाब की अमन शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उधर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर सख्त टिप्पणी करते कहा कि आपके 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। साथी पकड़े गए तो अमृतपाल कैसे भाग गया। यह आपका इंटेलिजेंस फेलियर है। 4 दिन बाद फिर इस मामले की सुनवाई होगी।
इस मामले में बड़ी अपडेट्स…
– हाईकोर्ट में पंजाब के AG ने कहा कि अमृतपाल पर NSA लगाया गया है।
– अमृतपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
– सरकार ने 72 घंटे बाद आधे पंजाब में दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट शुरू कर दिया है।
– तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर पर इंटरनेट और SMS सेवा 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।