Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पटियाला में 2 गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे….4 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

Big News : पटियाला में 2 गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे….4 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

पटियाला : खबर है कि पंजाब के पटियाला में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया , जिसमें 4 छात्रों की दर्दनाक मौत हाे गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भादसों रोड लॉ यूनिवर्सिटी के पास दो गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट हुआ हैं, जिसमें एक गाड़ी फार्म हाउस से टकराई और दूसरी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 6 में से 4 छात्रों की मौत हो गई। जिनमें से 2 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी डिग्री पूरी करने के बाद एक पार्टी के बाद होटल से निकले थे , जिस दौरान यह हादसा हो गया। सभी 6 लोग राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान रीत सूद, इशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के रूप में हुई है। उनकी कार के पीछे आ रही एसयूवी में सवार दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। तेज रफ्तार के कारण एंडेवर की कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।


Leave a Reply