Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
Big news: Captain Amarinder Singh to attend Navjot Singh Sidhu's coronation

बड़ी खबर : नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदंर सिंह और प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जमी सियासी बर्फ पिघलती दिख रही है। सिद्धू ने कैप्टन की शर्त के मुताबिक अपने आरोपों के लिए अभी तक सार्वजनिक माफी नहीं मांगी है। इसके बावजूद कैप्टन शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में होने वाली सिद्धू और चारों कार्यकारी अध्यक्षों की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी पुष्टि खुद CM के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने सोशल मीडिया पर दी है।

इससे पहले गुरुवार को नए कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां ने कैप्टन से मिलकर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र दिया। इस पत्र पर चारों कार्यकारी प्रधानों के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू के भी हस्ताक्षर हैं।

रवीन ठुकराल के ट्वीट के मुताबिक शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचने से पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर पंजाब भवन में विधायकों से भी मिलेंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे का कार्यक्रम रखा गया है। वहां सभी विधायकों को आने के लिए कह दिया गया है। इसके बाद वहां से सभी एक साथ कांग्रेस भवन जाएंगे। कुलजीत नागरा ने कहा कि ताजपोशी कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे।

 

 

source link


Leave a Reply